मलेशिया में भूस्खलन, दो लोगों की मौत, राहत कार्य जारी
बचाव कार्य तेजी से चल रहा है। जल्द से जल्द लोगों को बाहर निकालने का काम जारी है।

50 से ज्यादा लोगों के फंसे होने की आशंका
शुक्रवार सुबह मलेशिया से भूस्खलन की खबर सामने आ रही है। इस भूस्खलन में दो लोगों की मौत हो चुकी है। आशंका जताई जा रही है कि 50 से अधिक लोग इसमें फंसे हो सकते हैं। मिली जानकारी के अनुसार, कुआलालंपुर के बाहरी इलाके के सेलांगोर राज्य में भूस्खलन हुआ है। भूस्खलन के चलते राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।
बचाव विभाग और अग्निमिशन ने समाचार एजेंसी के जरिए बताया कि, भूस्खलन की चपेट में आने से तीन लोग घायल हैं और 50 से भी ज्यादा लोग लापता हैं। बचाव कार्य तेजी से चल रहा है। जल्द से जल्द लोगों को बाहर निकालने का काम जारी है।
अग्निशमन विभाग के निदेशक नोराजम खमीस ने बताया कि, अभी तक 31 लोगों को शिविर स्थल पहुंचा दिया गया है। भूस्खलन कैंपसाइट के ऊपर करीब 30 मीटर की ऊंचाई से हुआ। इससे करीब एक एकड़ का इलाका प्रभावित हुआ।
Tags:
Next Story