Nepal plane carsh 68 शव मिले,4 अब भी लापता, प्लेन क्रेश से जुड़ी 10 बड़ी बातें
विमान पोखरा के जिस एयरपोर्ट पर लैंड करना था, उसे चीन की मदद से बनाया गया था।

नेपाल प्लेन carsh news
नेपाल में हुआ प्लेन हादसे ने पूरी दुनिया को झकजोर के रख दिया। हादसा इतना भयानक था कि किसी भी यात्री के बचने की आशंका नहीं जा रही है। आपको बता दें कल यानी 15 जनवरी को नेपाल में लैंडिंग के वक्त एक प्लेन क्रैश हो गया। विमान में 72 लोग सवार थे. जिनमें से 68 यात्रियों के शव बरामद कर लिए गए हैं जबकि 4 अब भी लापता है। इस विमान में 5 भारतीय भी सवार थे। जिसमें 4 लोग उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के रहने वाले थे। नेपाल सिविल एसोसिएशन अथॉरिटी ने बताया कि विमान यति एयरलाइंस का था। इसमें 15 विदेशी नागरिकों के साथ 72 लोग सवार थे और उसमें से 4 क्रू मेंबर थे। विमान पोखरा के जिस एयरपोर्ट पर लैंड करना था, उसे चीन की मदद से बनाया गया था। इसी साल 1 जनवरी को नेपाल के पीएम प्रचंड ने इसका उद्घाटन किया था।
नेपाल हादसे की बड़ी बातें
नेपाल के सिविल एसोसिएशन अथॉरिटी ने बताया कि इस हादसे के वक्त मौसम बिल्कुल साफ था। इस दुर्घटना के पीछे क्या कारण था इसकी जांच की जा रही है। वहीं पोखरा हवाई अड्डे पर विमान दुर्घटनाग्रस्त होने के 1 दिन बाद भी परिचालन की प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है। आपको बता दें कि विमान ने रविवार सुबह 10:32 नेपाल के काठमांडू एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी। इसे काठमांडू से 200 किलोमीटर दूर मशहूर पर्यटन स्थल पोखरा के एयरपोर्ट पर लैंड होना था। विमान लैंडिंग से कुछ की दूरी पर पोखरा के पुराने और नए एयरपोर्ट के बीच सेती नदी की घाटी में गिर गया। हादसे में अब तक 68 लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं लेकिन 4 अब भी लापता है। रविवार को नदी के अंदर गोताखोरों को भी उतारा गया। लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। खराब मौसम के चलते रेस्क्यू रोकना पड़ा और उधर सोमवार सुबह को नेपाल की सेना के द्वारा भी तलाशी अभियान जारी है।
एसोसिएटेड प्रेस के एक प्रत्याशी ने बताया कि प्लेन के मलबे के भीतर से मदद के लिए रोने की आवाज सुनी थी। वहीं एक स्थानीय निवासी विष्णु तिवारी ने बताया कि उन्होंने वहां एक शख्स की मदद के लिए चीखने की आवाज सुनी लेकिन आग इतनी भयानक थी जिससे मैं उसके पास नहीं जा सका। वही एक और अन्य चश्मदीद ने बताया कि वह अपने घर की छत पर खड़ा था जब उसने देखा कि विमान हवा में बहुत तेजी से घूम रहा है। विमान के सामने का हिस्सा पहले अपने बाएं तरफ से जमीन से टकराया और फिर नदी में गिर गया। प्लेन गिरने से ठीक कुछ समय पहले ही एक भारतीय युवक फेसबुक पर लाइव था। रविवार देर रात यह वीडियो काफी वायरल हो गया यह 1 मिनट 37 सेकंड के वीडियो विंडो सीट पर बैठकर सूट किया गया था। तभी अचानक विमान बहुत तेजी से हिलता है और जोर-जोर की आवाजे आने लगती है।
प्लेन के यात्रियों को श्रद्धांजलि देने के लिए इति ने सोमवार को अपनी सभी उड़ाने रद्द करने का फैसला किया। वही नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड ने दुर्घटना की जांच के लिए एक पैनल गठित किया है और इसकी रिपोर्ट 45 दिनों में आने की उम्मीद की जा रही है। फ्रांस की एक हवाई दुर्घटना जांच एजेंसी ने कहा कि, वह दुर्घटना इस प्लेन की दुर्घटना की जांच में शामिल होगी। नेपाल में विमान हादसों का दुखद इतिहास रहा है। यूरोपीय संघ ने सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए 2013 से नेपाल एयरलाइंस को अपने क्षेत्र से प्रतिबंधित कर रखा है।