Bomb Threat: मॉस्को से गोवा आ रही फ्लाइट में मिली बम की खबर, किया गया डाइवर्ट

दो हफ्ते पहले भी मॉस्को से गोवा आ रही फ्लाइट में भी बम होने की खबर मिली थी।

Bomb Threat: मॉस्को से गोवा आ रही फ्लाइट में मिली बम की खबर, किया गया डाइवर्ट
X

240 यात्री हैं सवार

रूस की राजधानी मॉस्को से गोवा आ रही एक फ्लाइट में बम की खबर मिली है। इसके बाद चार्टेड फ्लाइट को उज्बेकिस्तान डायवर्ट किया गया। पुलिस के अनुसार, फ्लाइट में 240 यात्री सवार हैं। जानकारी के अनुसार ये फ्लाइट दक्षिण गोवा के दबोलिम एयरपोर्ट पर सुबह सवा 4 बजे लैंड होने वाला था।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फ्लाइट AZV2463 जिसका संचालन अजुर एयर की तरफ से किया जाता है, उसे भारतीय हवाई क्षेत्र में पहुंचने से पहले ही डायवर्ट कर दिया गया।

अधिकारीयों के अनुसार, दबोलिम एयरपोर्ट निदेशक को रात करीब 12.30 बजे एक ईमेल के जरिए इस फ्लाइट में बम रखे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद ही इसे डायवर्ट कराया गया।

बतादें कि, दो हफ्ते पहले भी मॉस्को से गोवा आ रही फ्लाइट में भी बम होने की खबर मिली थी। इसके बाद गुजरात के जामनगर में इस फ्लाइट की इमरजेंसी लेंडिंग करनी पड़ी थी। उस समय ये बम की सुचना फर्जी थी।

ApnaPatrakar

Tags:
Next Story
Share it