Sudan: सूडान में फंसे लोगों के लिए PM मोदी ने दिया खास संदेश, भारतीय नागरिकों के साथ पहली उड़ान दिल्ली पहुंची

विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन सऊदी अरब शहर से निकासी मिशन पर नजर बनाए हुए हैं।

Sudan: सूडान में फंसे लोगों के लिए PM मोदी ने दिया खास संदेश, भारतीय नागरिकों के साथ पहली उड़ान दिल्ली पहुंची
X

अपना पत्रकार:- भारत ने सूडान से कम से कम 534 भारतीय नागरिकों की मिशन 'ऑपरेशन कावेरी, के अनुसार भारत वापसी हुयी है।

कोशिश की जा रही है कि सेना और अर्धसैनिक बल के बीच 72 घंटे के संघर्ष विराम के समाप्त होने से पहले संघर्षग्रस्त अफ्रीकी देश से अपने और नागरिकों को सुरक्षित वापिस लेन में कामयाब हुए है.

भारतीय वायु सेना के दो सी-130जे सैन्य परिवहन विमान बुधवार को पोर्ट सूडान से 256 भारतीयों को जेद्दा लाए थे। इससे एक दिन पहले भारतीय नौसेना के एक जहाज ने उस देश से 278 नागरिकों को निकाला था।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, सूडान से अब तक निकाले गए भारतीयों की कुल संख्या 534 हो गई है। विदेश मंत्री एस जयशंकर के मुताबिक, पहले सी-130जे विमान से 121 यात्रियों को जेद्दा लाया गया, जबकि दूसरे विमान से 135 यात्रियों को निकाला गया।

उन्होंने ट्वीट किया कि ऑपरेशन कावेरी लगातार आगे बढ़ रहा हैऔर इसी तरह सूडान में फसे भारतियों को बहार निकलने में कामयाब हो रहें है .

सूडान में फंसे लोगों के लिए PM मोदी ने दिया खास संदेश, भारतीय नागरिकों के साथ पहली उड़ान दिल्ली पहुंची, मिशन 'ऑपरेशन कावेरी' के तहत भारत निकासी को सऊदी अरब के शहर जेद्दा से संचालित कर रहा है। यहां से लोगों को भारत लाया जा रहा है।

भारत ने जेद्दा में एक सुविधा बनाई है। विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन सऊदी अरब शहर से निकासी मिशन पर नजर बनाए हुए हैं। 278 भारतीयों के पहले जत्थे को मंगलवार को भारतीय नौसेना के जहाज आईएनएस सुमेधा से पोर्ट सूडान से निकाला गया।

Tags:
Next Story
Share it