ऋषि सुनक ने कहा UK भारत के साथ नए FTA लाने के लिए प्रतिबद्ध
ऋषि सुनक ने चीन मामले कोमें चीजों को अलग तरीके से करने कि बात कही। उन्होंने कहा कि, ब्रिटिश मूल्यों और हितों के लिए यह एक प्रणालीगत चुनौती है।

सीपीटीपीपी भारत के साथ एक नए एफटीए पर काम कर रहा- ऋषि सुनक
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौता (FTA) के लिए ब्रिटेन की प्रतिबद्धता को दोहराया है। ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने कहा कि, हिंद-प्रशांत क्षेत्र के साथ संबंधों को बढ़ाने को लेकर हम पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं और इसी के हिस्से के रूप में भारत के साथ नए एफटीए लाने पर विचार कर रहे हैं।
सोमवार रात को लंदन के लार्ड मेयर द्वारा आयोजित औपचारिक भोज के दौरान अपने संबोधन में ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने अपनी विरासत पर विचार किया। उन्होंने कहा कि, दुनिया भर में "स्वतंत्रता और खुलेपन" के ब्रिटिश मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए वे प्रतिबद्ध हैं।
ऋषि सुनक ने चीन मामले कोमें चीजों को अलग तरीके से करने कि बात कही। उन्होंने कहा कि, ब्रिटिश मूल्यों और हितों के लिए यह एक प्रणालीगत चुनौती है। राजनीति में आने से पहले मैंने दुनिया भर के व्यवसायों में निवेश किया और अब हिंद-प्रशांत क्षेत्र में यह अवसर मिलना बड़ी बात है। वह यूके के दृष्टिकोण को "विकसित" करना चाहते हैं। उन्होंने सात साल पहले ब्रिटेन-चीन द्विपक्षीय संबंधों का वर्णन करने करते हुए पिछली कंजरवेटिव पार्टी की अगुवाई वाली सरकार द्वारा इस्तेमाल किए गए नारे से अपनी सरकार को अलग कर दिया।
ऋषि सुनक ने कहा कि, 2050 तक, हिंद-प्रशांत यूरोप और उत्तरी अमेरिका के संयुक्त रूप से सिर्फ एक चौथाई की तुलना में आधे से अधिक वैश्विक विकास प्रदान करेगा। इसलिए हम ट्रांस-पैसिफिक ट्रेड डील में शामिल हो रहे हैं। सीपीटीपीपी (CPTPP) भारत के साथ एक नए एफटीए पर काम कर रहा है और इसी तरह इंडोनेशिया के साथ भी एक समझौता किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि, कई अन्य लोगों की तरह मेरे दादा-दादी पूर्वी अफ्रीका और भारतीय उपमहाद्वीप के रास्ते ब्रिटेन आए और यहां अपना जीवन व्यतीत किया। हाल के वर्षों में हमने हांगकांग, अफगानिस्तान और यूक्रेन से आए हजारों लोगों का स्वागत किया है। हम एक ऐसा देश हैं जो अपने मूल्यों के साथ खड़ा है, जो केवल शब्दों से नहीं बल्कि कार्यों से भी लोकतंत्र की रक्षा करता है।
ऋषि सुनक ने कहा कि, अब यह स्पष्ट हो गया है कि तथाकथित स्वर्ण युग समाप्त हो गया है, इस भोले विचार के साथ कि व्यापार सामाजिक और राजनीतिक सुधार की ओर ले जाएगा। इसलिए हमें शीत युद्ध के बयानबाजी पर भरोसा नहीं करना चाहिए। हम मानते हैं कि चीन हमारे मूल्यों और हितों के लिए एक प्रणालीगत चुनौती पेश करता है, यह एक ऐसी चुनौती है जो अधिक तीव्र होती जाती है क्योंकि यह और भी अधिक अधिनायकवाद की ओर बढ़ती जा रही है।