ये खबर आपको हिलाकर रख देगी, 'मॉम' ने 13 साल के लड़के के साथ किया वो काम, कि पढ़कर आप भी हो जाओगे हैरान

दुनिया में अजीबोगरीब किस्से और कहानियां तो आपने बहुत सुनी होगी, लेकिन ये किस्सा आपको झकझोर देगा।
आप खुद इसे पढ़कर सोच में पड़ जाएंगे कि आखिर ऐसा भी हो सकता है।
दरअसल अमेरिका से एक ऐसी ही खबर सामने आई है जिसे पढ़कर आप अंदर तक हिल जाएंगे।
ये एक अजीब अपराधिक मामला है, जहां एक महिला ने मासूम बच्चे को पिता बना डाला।
इस महिला की उम्र 31 साल है और इसने एक बच्चे को जन्म दिया है ।
महिला को 90 दिन की जेल की सजा सुनाई गई है और वजह है उसके बच्चे के पिता की उम्र। मामला अमेरिका के कोलोराडो का है।
डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, महिला ने जिस बच्चे को जन्म दिया है, उसके पिता की उम्र सिर्फ 13 साल है। ये लड़का महिला को 'मॉम' कहकर बुलाता था।
जांच करने पर पता चला कि महिला ने इसी लड़के के साथ शारीरिक संबंध बनाए और फिर उसके बच्चे के साथ गर्भवती हो गई।
महिला ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है जिसके बाद उसे तीन महीने की कैद की सजा सुनाई गई है।
आरोपी महिला की पहचान एंड्रिया सेरानो के तौर पर हुई है। उसे गुरुवार को सजा सुनाई गई। उसे 70,000 डॉलर के बॉन्ड पर साल 2022 के जुलाई महीने में गिरफ्तार किया गया था
जांचकर्ताओं का कहना है कि सेरानो ने लड़के के साथ अपने रिलेशनशिप को स्वीकार कर लिया है।
अब सेरानो को 90 दिन तक जेल में रहना होगा। बीते साल हुई गिरफ्तारी के बाद सेरानो ने 13 साल के लड़के के बच्चे को जन्म दिया है और बच्चा अभी उसी की देखरेख में है।
पीड़ित लड़का अब 14 साल का है और उसका परिवार उसकी कस्टडी हासिल करने के लिए कोर्ट में याचिका दायर करने की योजना बना रहा है।
सेरानो और लड़के के रिश्ते की पुष्टि नहीं हो पाई है लेकिन ऐसा कहा जा रहा है कि सेरानो उसकी सरोगेट मदर है इसी वजह से वो उसे मॉम कहकर बुलाता है।
लड़का उसके पास क्यों रह रहा है और कब से, ये जानकारी भी अभी पुलिस ने नहीं दी है। पीड़ित लड़के की मां ने सेरानो के खिलाफ सख्त एक्शन लेने की मांग की है।