दुनिया में इस साल 13 करोड़ बच्चे पैदा हुए, 6.5 करोड़ लोगों की मृत्यु
संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि जनसंख्या बढ़ने की स्पीड ऐसे ही रही तो 14 अप्रैल 2023 तक भारत की आबादी चीन से भी ज़्यादा हो जाएगी।

दुनिया में इस साल 13 करोड़ बच्चे पैदा हुए, 6.5 करोड़ लोगों की मृत्यु,
2022 में दुनियाभर में 13 करोड़ से ज़्यादा बच्चे पैदा हुए है, और 6.5 करोड़ से ज़्यादा लोगों की मृत्यु हुई है। 8 करोड़ से ज़्यादा कारें बनीं और 27 लाख़ से ज़्यादा किताबें छपीं।
दुनिया में पैदा हुए 13 करोड़ में से करीब 2.50 करोड़ बच्चे अकेले भारत में पैदा हुए हैं। संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि जनसंख्या बढ़ने की स्पीड ऐसे ही रही तो 14 अप्रैल 2023 तक भारत की आबादी चीन से भी ज़्यादा हो जाएगी।
नाउरू देश में सबसे ज़्यादा 61% यंग पापुलेशन मोटापे से। जुंझ रहे है। इस मामले में भारत की रैंकिंग 187 है। यहां 3.9% यंग पापुलेशन मोटापे की बीमारी से पीड़ित है। विश्व ओबेसिटी फेडरेशन के मुताबिक 2030 तक दुनिया में हर 5 में से एक महिला और 7 में से एक पुरुष मोटापे की समस्या से जुंझ रहा होगा।
करोड़ से ज़्यादा लोग मलनौरीशेड हैं। यमन में सबसे ज़्यादा 45% आबादी कुपोषित और भुखमरी से पीड़ित है। दूसरे स्थान पर सेंट्रल अफ़्रीका गणराज्य है, जहां 44% आबादी कुपोषण या भुखमरी का शिकार है। संयुक्त राष्ट्र की ''द स्टेट ऑफ फूड सिक्योरिटी एंड न्यूट्रिशन इन द वर्ल्ड २०२२'’ के मुताबिक भारत में अभी 22 करोड़ से ज़्यादा लोग कुपोषित हैं।
दुनिया में सबसे ज़्यादा करीब 10 मिलियन यानी 1 करोड़ कारें टोयोटा कंपनी ने बनाई हैं। करीब 82 लाख़ कार बनाकर वॉल्स वेगन दूसरे स्थान पर है। हालांकि बीते 5 साल से भारतीय बाज़ार में "मारुति सुजुकी" (Maruti Suzuki) सबसे बड़ी कंपनी है। मारुति हर साल करीब 16 लाख़ से ज़्यादा कारें बनाती है।
दुनिया में सबसे ज़्यादा साइकिल बनाने और बेचने वाली कंपनी जायंट है। यह कंपनी हर साल 70 लाख़ से ज़्यादा साइकिल बनाती है। भारत में सबसे ज़्यादा 40% साइकिल हीरो कंपनी की बिकती है। हीरो भारत में हर साल 50 लाख़ साइकिल बनाती है।